Home Haryana कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलेजेसी का दौर हुआ शुरू…ड्रोन के जरिए आई तकनीक...

कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलेजेसी का दौर हुआ शुरू…ड्रोन के जरिए आई तकनीक का प्रयोग करेगे किसान

181
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में खेती को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है । कृषि में आर्टिफिशियल  इंटेलिजेंस और ड्रोन तकनीक का उपयोग शुरू हुआ है । एआई से किसान को अपने खेत में उगाई गई फसल के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी ।
 कृषि अधिकारी डॉक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि ड्रोन के जरिए एआई तकनीक काम करेगी और फसल और खेत का डाटा लिया जाएगा । एआई पौधे और पत्तो की इमेज से फसल में आने वाली बीमारी या कीड़े के प्रकोप का आरंभिक अवस्था में पता लगेगा । जिससे किसान बीमारी के अनुसार कीटनाशक का छिड़काव करेगा । वही एआई खेत के डाटा खाद की जरूरत का सिग्नल भी देगी और खेत की किस हिस्से में कितनी डोज देनी है ये भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पता लगेगा। डॉक्टर यादव ने बताया कि किसान को अपनी फसल की पैदावार से सबंधित सबसे अहम जानकारी भी एआई के माध्यम से मिलेगी ।एआई तकनीक ड्रोन से जरिए काम करेगी और भविष्य में खेती में ड्रोन किसान के सहयोगी के तौर पर काम करेगा। इसके लिए हरियाणा में ड्रोन पायलट की ब्रिगेड तैयार की जा रही है ।
ड्रोन और एआई तकनीक से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर 
हरियाणा ड्रोन इमेजिंग एंड इन्फॉर्मेशन सर्विस के विंग कमांडर गिरिराज सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार 500 किसानों और युवाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दे रही है । अभी तीन बैच संस्थान से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके है । ड्रोन और एआई तकनीक से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे है । एआई डाटा सेट पर काम करेगी ।एआई और ड्रोन से किसानों को आर्थिक रूप से भी लाभ होगा । कृषि विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया कि खेती में  लेबर की समस्या बढ़ती जा रही है । ड्रोन के प्रयोग से एक और जहा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे वही रसायनों के स्प्रे करते समय होने वाले जोखिम कम होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here