चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)–आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बयान जारी कर हरियाणा में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध चरम सीमा पर है। दिन दहाड़े गो*लियां मारी जा रही हैं, फि*रौती मांगी जा रही और लोगों की ह*त्याएं की जा रही हैं। लेकिन सरकार घुटने टेक कर बैठी है। अपराधिक घटनाओं को रोकने में बीजेपी सरकार फेल रही है। लोगों को सड़क पर निकलते हुए डर लगने लगा है। हरियाणा सरकार अपराधियों के सामने पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार पूरी तरह से लाचार है। क्या हरियाणा के किसी बड़े नेता का इस रंगदारी मांगने में हिस्सा है? आखिर सरकार इतनी मजबूर क्यों है? जबकि राज्य और केंद्र में इनकी सरकार है। इसके बावजूद हरियाणा में कानून का राज नहीं है। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री नायब सिंह से मांग करती है कि हरियाणा में कानून का राज लाएं। हरियाणा के लोग इतने परेशान हैं कि वो मुख्यमंत्री को बदलने के लिए तैयार हैं। क्योंकि हरियाणा के लोग डर के साए में नहीं जीना चाहते।







