Home Haryana CBSE का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने पर हरियाणा में छात्रों के...

CBSE का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने पर हरियाणा में छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर

206
0

अंबाला (अंकुर कपूर): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया, जिसमें अंबाला के ज्यादातर स्कूल में लड़कियां आगे रहीं। मीडिया सूत्रों के अनुसार छात्रों ने पूरे साल मेहनत की और एग्जाम देकर रिजल्ट का इंतजार करने लगे। कई महीनों के इंतजार के बाद 12वीं का रिजल्ट आया और अंबाला में ज्यादातर बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए।

रिजल्ट की सूचना मिलते ही सभी स्टूडेंट नेट पर रिजल्ट देखने लगे व पास होते ही मिठाई का डिब्बा लेकर चल पड़े। स्कूल पहुंचकर स्टूडेंट ने अपने प्रिंसिपल के साथ अपने टीचर्स का मुंह मीठा करवाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। छात्रों ने बताया कि आज वे बहुत खुश हैं क्योंकि सारे साल की मेहनत के बाद आज रिजल्ट आया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस DAV स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि वे बहुत खुश है कि उनके स्कूल का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है। स्कूल में कोई छात्र फेल नहीं हुआ। सभी अच्छे नंबरों से पास हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here