कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आज नीट परीक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने शहीद उधम सिंह चौक के पास रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
इस दौरान आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पेपर में धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर घोटालेबाज डॉक्टर बनेंगे तो जिंदगी किसके हाथ में रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सख्त टिप्पणी की है। इस घोटाले के आरोप में उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
90 विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
वहीं गुप्ता ने सीएम नायब सैनी के दिल्ली में पानी की किल्लत पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा में बिजली और पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यहां की सरकार घोड़े बेचकर सो रही है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव पर कहा कि 30 जून को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल चरखी दादरी से रैली के जरिए चुनाव की शुरुआत करेंगी। आप पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.







