Home Haryana हरियाणा में घंटो तक लग रहे बिजली कट…भाजपा नहीं निकाल पायी...

हरियाणा में घंटो तक लग रहे बिजली कट…भाजपा नहीं निकाल पायी समाधान -अनुराग ढांडा

127
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर बिजली के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम खट्टर को केंद्र में ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। पिछले साढ़े नौ साल तो उन्होंने हरियाणा में कुछ नहीं किया। पिछ्ले 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा में बिजली के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया।
आप वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि
हरियाणा में हर साल मार्च से लेकर अक्टूबर तक बिजली की जबरदस्त किल्लत रहती है। न गांव में बिजली है न शहरों में और खेतों का हाल तो सबको पता है। आज के दिन पूरे प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इस वक्त 1500 मेगावाट की कमी चल रही है, जो आने वाले समय में बढ़कर 2000 मेगावाट हो सकती है। लेकिन इसके लिए बीजेपी की प्रदेश सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी।
मनोहर लाल खट्टर क्या केंद्र से हरियाणा को दिलाएंगे 750 मेगावाट बिजली? 
अनुराग ढांडा ने  कहा कि आज शहरों और कस्बों में 8 से 12 घंटे पॉवर कट लग रहे हैं, पॉवर बैकअप पर सोसायटी चल रही हैं। गांव में जहां सरकार दावा करती थी कि जगमग योजना ले आए और हरियाणा के सभी गांव को जगमग कर दिया उन गांवों में आज के दिन 15 से 17 घंटे कट लग रहे हैं। हरियाणा में ये स्थिति बिजली की उपलब्धता की है।उन्होंने कहा उद्योगों को सलाह दी जा रही है कि रात में काम करें। ऐसे में हरियाणा कैसे तरक्की करेगा, जबकि आज के दिन में पॉवर बुनियादी जरूरत है। यदि बीजेपी 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं कर पा रही है तो फिर हरियाणा की तरक्की के सभी दावे बेईमानी है। अनुराग ढांडा ने भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर से पूछा कि जब हरियाणा को जरूरत है तो क्या 750 मेगावाट केंद्रीय पुल से दिलाएंगे.आज उनके पास एक बड़ा मंत्रालय है और बड़ी जिम्मेदारी है। जिससे हरियाणा का काफी हित हो सकता है। क्या मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्री के पद पर बैठकर एक हरियाणवी होने का फर्ज भी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here