Home Haryana बिजली संकट…BJP सरकार ने 10 साल में एक यूनिट बिजली भी...

बिजली संकट…BJP सरकार ने 10 साल में एक यूनिट बिजली भी पैदा नहीं की : रणदीप सुरजेवाला

142
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में किसान भवन पर प्रेसवार्ता की। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में भयंकर बिजली संकट के चलते लोग बूंद-बूंद पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। उद्योग-धंधे चौपट हैं व बर्बादी की कगार पर हैं। एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप और दूसरी तरफ भयंकर बिजली संकट – न ट्यूबवैल के लिए बिजली है और न घरों में बिजली। लोग त्राहिमाम हैं और भाजपा सरकार चैन की नींद सोए पड़ी है।
भाजपा सरकार ने बिजली खरीद व उपलब्धता की कोई तैयारी ही नहीं की
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 10 साल में भाजपा व जजपा सरकार ने हरियाणा में एक यूनिट भी बिजली पैदा नहीं की।हरियाणा में आज के दिन भी लगभग 2000 मेगावॉट बिजली की कमी है लेकिन  भाजपा सरकार ने अपने निकम्मेपन के चलते बिजली खरीद व उपलब्धता की कोई तैयारी ही नहीं की। अब औने-पौने दामों में खजाने को चूना लगा बिजली खरीदने की कोशिश की जा रही है। इसे कहते हैं प्यास लगने पर कुआँ खोदना। यह शासन की टोटल फेल्योर नहीं तो क्या है। उन्होंने कहा कि यही नहीं, नतीजा यह भी है कि अगले आने वाले सालों में बिजली समस्या और भयंकर हो जाएगी। हरियाणा पॉवर पर्चेज़ सेंटर का तो यह भी कहना है कि साल 2027-28 तक हरियाणा में 2,080 मेगावॉट बिजली की भयंकर कमी होगी, जो 2037-38 तक बढ़कर 5,968 मेगावॉट हो जाएगी। असली स्थिति इससे भी भयंकर है। साल 2025-26 में ही हरियाणा में बिजली की कमी 2000 मेगावॉट है, जो साल 2027-28 तक बढ़कर 3000-3500 मेगावॉट हो जाएगी। पर 10 साल से एक यूनिट बिजली पैदा नहीं करने वाली सरकार बेपरवाह भी है, लापरवाह भी है, तथा निकम्मेपन व नाकारापन से ग्रस्त भी है। हरियाणा में आखिरी बार नए बिजलीघर कांग्रेस की सरकार ने लगाए।
सुरजेवाला ने कहा कि 10 साल में भाजपा व भाजपा-जजपा सरकारों ने  केवल जात-पात का टकराव, भयमुक्त भ्रष्टाचार, भयंकर महंगाई, बेतहाशा कर्ज, बिकती नौकरियाँ, बेलगाम अफसरशाही, किसान-गरीब-युवा-महिलाओं का उत्पीड़न, गरीबों पर अत्याचार, टूटा इन्फ्रास्ट्रक्चर, लगातार गिरता निवेश, डूबती अर्थव्यवस्था, पंगु शासन व गायब सरकार ही दिया है, अब बदलाव का समय है और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here