चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनोत को सीआईसीएसएफ जवान के थप्पड़ मारने का वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा है,उतनी ही तेजी से विपक्ष ने भी तंज कसना शुरू कर दिया है। वही इस विवाद को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी चेतन चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
चेतन चौहान ने कहा कि यह भाजपा के नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का नतीजा है. वहीं उन्होंने इस बात की निंदा करते हुए कहा कि एक महिला सीआईएसएफ अफसर को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। इस घटना से यह साफ होता है कि जनता इस वक्त कितनी आहत है, इसके बाद कंगना रनौत ने किसानों को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जिसे लेकर चेतन चौहान ने यह अपील की है कि किसानों के लिए कोई अपशब्द का इस्तेमाल न करें।वहीं किसान नेताओं ने भी कंगना द्वारा किए गई बयानबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. किसानों का कहना है की कंगना द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए गलत बयानों का ये नतीजा है।







