Home Haryana जनता का धन्यवाद करने रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस पार्टी से गुरुग्राम लोकसभा...

जनता का धन्यवाद करने रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस पार्टी से गुरुग्राम लोकसभा के प्रत्याशी रहे राज बब्बर

139
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- गुरुग्राम लोकसभा से कॉंग्रेस से उम्मीदवार रहे राज बब्बर हारने के बाद लगातार धन्यवादी दौरे कर रहे है। आज राज बब्बर ने बावल और रेवाड़ी में धन्यवादी कार्यक्रम किए । पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के निवास स्थान पर आज शाम को राज बब्बर पहुँचे।
 मीडिया से बातचीत करते हुए  उन्होने कहा कि उन्हे  चुनाव में बार –बार बाहरी कहा जा रहा था। लेकिन जनता ने कॉंग्रेस पार्टी पर विश्वास दिखाते हुए बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इतनी बड़ी संख्या में उनके पक्ष में हुए  मतदान के बाद उन्होने फैसला लिया है कि वे अब गुरुग्राम में ही रहेंगे। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए भी राज बब्बर मोर्चा संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here