Home Haryana हरियाणा में बारिश से गर्मी से राहत, 13 जिलों में फिर अलर्ट...

हरियाणा में बारिश से गर्मी से राहत, 13 जिलों में फिर अलर्ट जारी

158
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को एक बार फिर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की चेतावनी जिन जिलों के लिए जारी की गई है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी और तूफान की भी आशंका जताई गई है, जिसमें 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत तक जताई गई है।

7 मई और 8 मई का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 मई को भी हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here