Home Accident हरिद्वार जा रहे करनाल के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत

हरिद्वार जा रहे करनाल के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत

170
0

करनाल |  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के करनाल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसा तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर हुआ, जब उनकी कार तेज रफ्तार में सामने खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 6 की मौत, कई घायल

कार में 8 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

चालक ने खोया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अधिक होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here