कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे गर्मी भी अपना कहर बरपाती जा रही है. कुरुक्षेत्र की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है.गर्मी के कारण कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोंवरो पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आई है. यहां पहुंच रहे लोगों का कहना है कि वह आस्था के साथ वह गर्मी से बचने के लिए ब्रह्म सरोवर में स्नान कर रहे हैं।
यहां पर पूजा करवाने वाले ब्राह्मणों का भी यही कहना है कि श्रद्धालु सुबह और शाम के समय ही ब्रह्मसरोवर आ रहे हैं.दिन के समय श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। वही दुकानदारों के काम में भी गिरावट देखी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि गर्मी की वजह से दिन के समय श्रद्धालु ब्रह्म सरोवर पर नहीं पहुंच रहे जिस कारण उनका सामान भी काम बिक रहा है।वहीं डॉक्टर भी लोगो से जरूरी काम से ही घर से निकलने की सलाह दे रहे है. डॉक्टर अनुपमा सिंह ने लोगो को घर से निकलते समय छाते का उपयोग करने की सलाह दी है. उनका कहना है की लोगो को तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।







