पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार शाम को पलवल कमेटी चौक से मैन बाजार में रोड शो किया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रोड शो के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति जोश और उत्साह देखने को मिला है। लोगों ने अभूतपूर्व ढंग से उनका जोरदार स्वागत किया है, जो अभिनंदनीय है। देशभर में मोदी लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। विपक्ष कितनी ही जनसभाएं कर ले लेकिन नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।







