अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र में अब अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया निरंतर चुनावी रण में जनसभाएं कर लोगों से वोट-स्पोर्ट की अपील कर रही हैं। तो वही आज भाजपा के प्रचार को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंबाला शहर के जंडली में पहुंचे। जंडली में आयोजित की गई इस जनसभा में भारी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुई। जिनमे अधिकतर महिलाए उत्तराखंडी वेशभूषा पहनकर जनसभा में पहुंची। इस दौरान धामी ने कांग्रेस को मुगलिया गैंग करार दिया।
अपने संबोधन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी और उसके चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कड़े जुबानी प्रहार किये। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस देश की अखंडता को तोडना चाहती है और देश की शांति को भंग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी सोच की पार्टी है,जिसने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हुए सुबूत मांगे थे। ये ऐसे लोग हैं जो भगवान श्री राम को ही काल्पनिक बताते थे। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को मुगलिया गैंग करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें हम मुगलिया गैंग इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब इनका घोषणा पत्र जारी हुआ तो इन्होने उसमें पर्सनल लॉ लागू करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ये घमंडिया गैंग झूठ फैलाकर देश की एकता अखंडता को भंग करने का काम कर रहे हैं। ये देश की गरिमा को तार तार करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा क़ी ये ठगबंधन एससी/एसटी और ओबीसी का अधिकार छीनने वाले लोग हैं।
पीएम मोदी की गिनाई उपलब्धिया
10 वर्षों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए अभूतपूर्व कार्यों का जिक्र मंच से करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को विकास के पथ पर लेकर चल रहे नरेंद्र मोदी के शासन काल में 10 वर्षों में 55 हजार किलोमीटर के नेशनल हाइवे,15 एम्स,700 मेडिकल कॉलज का निर्माण हुआ है। देश की सीमाएं सुरक्षति हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस तादाद में मातृशक्ति और महिलाएं यहां उत्तराखंडी वेशभूषा में मौजूद हैं उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो अंबाला नहीं बल्कि उत्तराखंड में ही हैं। अंत में उन्होंने अंबाला की जनता से बंतो कटारिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।







