रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- रोहतक एमडीयू में संविधान जानो विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए कुछ विद्यार्थियों ने एमडीयू प्रशासन से विधि विभाग के पास अंबेडकर हॉल में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति ली थी। मंगलवार को जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देते हुए राजनीति कार्यक्रम नहीं करने की बात कही। इससे एनएसयूआई व सीवाईएसएस के सदस्य पेपर पड़े और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी अंबेडकर हॉल से नारेबाजी करते हुए एमडीयू के गेट नंबर 2 पर पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा गेट नंबर 2 पर पहुंचे। यहां डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दिल्ली एमएलए वीरेंद्र कादयान, डीयू का पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा सुमित अनेक लोग मौके पर पहुंचे। यह सभी कार्यक्रम नहीं होने के चलते वापस लौट गए।
भाजपा चाहती है टकराव हो, हम शांति बनाए हुए हैं- दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के लोग चाहते हैं, टकराव की स्थिति पैदा हो। इसके लिए बार-बार हमें उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। चार दिन पहले गांधी कैंप में भी निगम कर्मचारियों ने कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी के झंडे व लड़ियां उतारे थे। अब एमडीयू परिसर में अनुमति देने के बाद कार्यक्रम रद कर दिया गया है। यह गैर लोकतांत्रिक रवैया है।







