Home Haryana AAP के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)डॉ . संदीप पाठक ने ‘जुल्म...

AAP के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)डॉ . संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन किया लॉन्च

145
0
कैथल/चंडीगढ़ : ( TSN)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने का समय आया तो ये प्रश्न उठता है कि भाजपा ने हरियाणा की जनता के लिए क्या काम किए? ये जगजाहिर है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर जुल्म किए हैं, इसलिए उस जुल्म का जवाब जनता देगी और जुल्म का एक ही जवाब है जो प्रजातंत्र में वोट से दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक एक घर में जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत जेल में डाला 
उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाते हैं तो उन्हें दिल्ली के बोर्डरों पर ऐसे रोका जाता है जैसे दुश्मन देश हमला कर रहा हो। जबकि वो अन्नदाता है जो हमारे लिए सब कठिनाइयां सहकर अन्न उगाता है। वो किसान जब अपनी मांग लेकर दिल्ली जाता है तो उन पर जो जुल्म भाजपा की सरकार करती है वो जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल  जेल में है। अरविंद केजरीवाल का कसूर केवल इतना है कि वो स्कूल, अस्पताल बनाने की और आम आदमी को मान सम्मान देने की बात करता है। इसीलिए अपका बेटा जेल में है और जेल का जवाब जनता वोट से देगी।
भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक
संकल्प पत्र के सवाल पर डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक ही संकल्प रहते हैं। भाजपा देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेती है लेकिन चुनाव के बाद एक एक संस्था ईडी और सीबीआई को अपने कब्जे में लेकर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम करती है। भाजपा को शाम, दाम, दंड, भेद से चुनाव जीतना है इसके अलावा कोई दूसरा संकल्प नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस झूठे केस को भाजपा शराब घोटाला कह रही है। उस श*राब घोटाले का लेन देन भाजपा के खाते में मिला है। भाजपा ने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत फंसाया है। जेल में हरियाणा के बेटे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा। अभय चौटाला के हरियाणा हमारा बनाया हुआ है बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान उनको सदबुद्धि दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here