पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिले के गांव बंचारी के गेहूं और भूसा के खेतों में अचानक आ*ग लग गई। इस आ*ग से किसानो की पांच एकड़ भूमि में खडी फ़सल सहित 40 एकड़ में भूसा बनवाने के लिए पडी जलकर राख हो गई। आ*ग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आ*ग पर काबू पाया । मौके पर मुआयना करने के लिए गिरदावर राजकुमार पहुंचे और किसानो की नष्ट हुई फसल का जायजा लिया।
गौरतलब है कि दिनों दिन बढते तापमान और तेज हवा के चलते होडल उप मंडल के विभिन्न गावों में जंगल में खडी गेहूं की फसल में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गांव बंचारी के जंगल में अचानक आग लग गई। फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग बढती ही गई। जंगल में आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। बाद में मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया गया। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बंचारी में किसान विसराम, ओमप्रकाश, रामवीर, नारायण, टीकाराम, जिले, सतवीर, छत्तर, गोपाल, गुलाब, मुकेश, कन्हैया,विसराम, राजेंद्र व जसराम आदि के खेतों में अचानक आग लग गई।
बताया जाता है कि आग लगने से लगभग पांच एकड गेहूं की खडी फसल नष्ट हो गई। इसके अलावा कुछ किसानों ने अपनी फसल तो उठा ली थी, लेकिन भ्ूासा बनाने के लिए मशीन के इंतजार में खेत को छोड दिया था। जो आग की चपेट में आने से राख हो गए। इस मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक आग से खेतों में फसल का नुकसान हो गया था । किसानों का कहना था कि जंगल में बिजली की लाईन नहीं है,लेकिन उसके बाद भीं उनकी फसल में आग लग गई। किसानों ने किसी असामाजिक तत्तव द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। आग लगने से किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।आ*ग की सूचना के बाद मौके पर राजस्व विभाग के गिरदावर राजकुमार भी नष्ट हुई फसलों का जायजा लेने के लिए पहुंचे । राजकुमार ने कहा की वह मौके पर पहुंचे हैं और आग से किसानो की 5 एकड़ के लगभग खड़ी फसल जलकर राख हो गई है और लगभग 35 एकड़ खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया है। उन्होंने मौके पर आकर पूरा जायजा लिया है और वह इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज देगें और किसानो की पूरी तरह से मदद कराई जाएगी।







