अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला सेंट्रल जेल हमेशा ही विवादों में रहती है चाहे वो जेल में कैदियों के बीच आपस में झगड़े का मामला हो या फिर जेल में मोबाइल मिलने का मामला। बता दें कि अभी जेल में महिला कैदी पर गोली चलने का मामला सुलझा नहीं कि जेल में मोबाइल मिलने का मामला सामने आया।
अंबाला SP जशनदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों जेल में कुछ मोबाइल बरामद हुए और हमने एक खास इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर रखा है, जेल के अंदर मोबाइल बरामद होते हैं। उन्होंने कहा कि इस केस की जांच भी वो ही हमारी इन्वेस्टिगेटिव टीम करेगी। उन्होंने बताया कि जिनके भी संपर्क में होगा, उनको भी हम जांच के अंदर शामिल करेंगे।







