करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान की गति को तेज कर दिया है ।वहीं उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षियों पर तंज भी कसा । मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आने वाली 25 मई को हरियाणा में चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक की जा रही है व चुनावी अभियान को गति दी जा रही है।
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री व जेपी नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा भाजपा सरकार के कई राज खोलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ये बहुत अच्छा है, उन्हें राज खोलने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री की तरफ से जो भी योजना आई है उसको मनोहर लाल खट्टर की सरकार में धरातल पर उतरने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हाई कोर्ट में याचिका मंजूर हो चुकी है कि उपचुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का निर्णय सर्वप्रिय है और हमारी तरफ से भी अपना पक्ष रखा जाएगा. इसके बाद जो भी हाई कोर्ट का निर्णय होगा वह मान्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी 6 महीने का कार्यकाल बाकी है जिसके लिए पद पर बने रहना जरूरी है।
कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्र मोहन को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा पर कहा ये
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने पर नायब सैनी ने कहा की विपक्ष में बड़ी हलचल है। बड़े चेहरे के सामने कोई ऐसा चेहरा विपक्षी पार्टी उतार दे जो हार जाए, वह दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।उनके अंदर भय का वातावरण बना हुआ है।वहीं हिसार में कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्र मोहन को कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारने की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई हमारे वरिष्ठ नेता है वह समझ रखते हैं। राजस्थान में भी उन्होंने मजबूती से चुनाव प्रचार किया था और हरियाणा में भी वह पार्टी के लिये मजबूती से चुनाव प्रचार करेंगे।
इंडिया गठबंधन को बताया घटिया गठबंधन
इंडिया गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री नायाब ने बीते कल बयान दिया था उसे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली रामलीला मैदान के अंदर घटिया गठबंधन बना कर जो दृश्य पेश किया गया कि यह भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडल में लेकर आए हैं। इस प्रकार का प्रस्तुतीकरण इन लोगों ने देश के सामने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति जीरो टॉलरेंस पर काम करने की है और इन लोगों ने उनके विपरीत काम किया है।वहीं आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि मेरी सरकार में कोई भी मंत्री अगर भ्रष्टाचार करेगा तो मैं उसी समय इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन अब वह जेल जाने के बाद वहां से भी सरकार चलाने की बात कह रहे हैं।







