Home Haryana CM नायब सैनी की रैली से पहले BJP कार्यकर्ताओं में आपसी फूट..कृष्णपाल...

CM नायब सैनी की रैली से पहले BJP कार्यकर्ताओं में आपसी फूट..कृष्णपाल गुर्जर के सचिव व बीजेपी विधायक के बीच कहासूनी

108
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी फूट उजागर होने लगी है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के सम्मान समारोह से जगह जगह लगे होर्डिंगों में स्थानीय विधायक का फोटो गायब है, गांव भिडूकी में निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री के सचिव व विधायक के बीच  कहासूनी हुई।जिसका विडियो वायरल हो रहा है। वहीं दिघोट व मरोर्ली गांव में भी स्वागत समारोह में नहीं लगे विधायक के फोटो जिससे कार्यकताओं में रोष है।
फ्लेक्सों से स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर का फोटो गायब
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के लिए अब अपनी ही पार्टी में मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है।भाजपा  के गांव औरंगाबाद में 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री की होने वाली  रैली से पहले भाजपा मे फूट खुलकर सामने आने लगी है। होडल विधानसभा क्षेत्र में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व निर्वतमान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दौरे के दौरान कई स्थानों पर लगाए गए फ्लेक्सों से स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर का फोटो गायब रहा और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के कार्यक्रमों की कोई सूचना दी गई जिसकों लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है।वंही कार्यकर्ताओं के रोष को देखते हुए विधायक जगदीश नायर ने गांव  भिडूकी में कृष्णपाल गुर्जर के सचिव किरणपाल खटाना के बीच काफी कहासुनी हो गई। निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के गांव दीघोट में सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने समारोह में लगाए गए फ्लेक्सों से क्षेत्र के भाजपा विधायक जगदीश नायर के फोटो नही लगाए जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष बन गया । सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता विधायक के आवास पर पहुंच गए और वंहा उन्होंने रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं के रोष को लेकर नायर ने गांव भिडूकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के सचिव किरणपाल खटाना को कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ने देने के मामले में खरी खोटी सुनाई । मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here