Home Haryana इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुरू की चुनावी यात्रा…...

इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुरू की चुनावी यात्रा… भाजपा के मंत्रिमंडल विस्तार को बताया धो*खा

175
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)–  ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ मास्टर सतबीर गोयत, गज्जन सिंह, अनिल शोरेवाला, प्रो. सतीश गर्ग, पदम लटकानिया, दलबीर पुनिया, जयकिशन मान और मनोज कुर्रा मौजूद रहे। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा कैथल पट्टी खोट से शुरू की। इसके बाद वे गांव मानस में लोगों से मिले। वहां से बाबा लदाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद बुढ़ा खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां से गांव संगतपुरा, नंदसिंह वाला, सांघन, मालखेड़ी और पाडला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया ।
डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा को  भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,किसानों व अन्य मुद्दे को लेकर घेरा ।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार ही नहीं है और इनेलो के अध्यक्ष ने भाजपा से सेटिंग करके वोट काटने के लिए कुरुक्षेत्र से नोमिनेशन भरा है। परंतु कुरुक्षेत्र की जनता और विशेषकर किसान वर्ग कह रहा कि हमें वोट काटने की बात समझ आ गई  है लेकिन हम अपना वोट खराब नहीं करेंगे। मंत्रिमंडल के सवाल पर उन्होंने कहा था भाजपा का 2,3 महीने के लिए टेंपरेरी मंत्रिमंडल है, मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल से चुनाव हारने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों की आय डबल करने का वादा किया था, आय तो डबल नहीं हुई लेकिन कर्जा कई गुना हो गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता जा रहा है, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। पीएम मोदी चुनाव नजदीक आते ही पेट्रोल के दाम 100 रुपए में से 2 रुपए घटाकर कहते हैं बजाओ ताली। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना एक धोखा है। इसमें भाजपा सरकार डॉक्टरों को पैसे नहीं देते जिस योजना को डॉक्टरों ने बंद कर दिया है। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और भय मुक्त सरकार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here