अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया से आते ही कांग्रेस पर हल्ला बोला। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने मंदिर में अड़चने डालकर राम जी की नाराजगी मोल ली थी, तो कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बची थी। अब कांग्रेस ने हनुमान जी से पंगा लिया है तो तय है श्री हनुमान जी कांग्रेस को लंका जला कर खाक कर देंगे।







