करनाल, 15 दिसंबर –सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल फेडरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण पहुंचे. इस दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा क्योंकि इन्हीं गुरुओं के मार्गदर्शन के कारण आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा कि फेडरेशन के कुछ विषय हैं जिनको सरकार के साथ चर्चा करके उन पर संज्ञान लिया जाएगा । महिला आयोग की उपाध्यक्ष को रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है जिस पर हरविंदर कल्याण ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है, इस प्रकार का विषय चाहे वो किसी से भी संबंधित हो सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2025 तक पूर्णतया किया जाएगा लागू
वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि 2020 में देश के प्रधानमंत्री नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए थे,उस शिक्षा नीति को 2025 तक पूर्णतया लागू कर दिया जाएगा।इस को लेकर हमारा अभियान लगातार जारी है।उन्होंने किसानों के दिल्ली कूच करने के मामले पर कहा कि यह विषय हरियाणा के किसानों का नहीं है.हरियाणा के किसानों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा है। प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जो आज से पहले किसी भी सरकार ने नहीं सोचा, किसानों की आय को दुगना करने का काम हमारी सरकार ने किया है। 2013 में जो फसलों का रेट था 2022 के बाद आज 2 गुना रेट उन फसलों का हो चुका है। पंजाब की सरकार पर तंज कसते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार ने एमएसपी का रेट दे दिया अब प्रदेश की सरकारों को चाहिए कि अपने किसानों को फसलों का एमएसपी दें, लेकिन पंजाब की सरकार इस काम को करने में असफल रही है और केंद्र की सरकार पर अपना ठीकड़ा फोड़ रही है।







