Home Accident सिरसा रोड पर आमने-सामने हुई भिड़ंत, पुलिस ने शुरू की जांच

सिरसा रोड पर आमने-सामने हुई भिड़ंत, पुलिस ने शुरू की जांच

37
0

ऐलनाबाद |  सिरसा रोड पर गांव उमेदपुरा और मल्लेकां के बीच सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार ऐलनाबाद से सिरसा की ओर जा रहा था, वहीं ऑटो सिरसा से ऐलनाबाद की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान उमेदपुरा और मल्लेकां के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 28 वर्षीय छिंदरपाल और उसकी 65 वर्षीय मां सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में छिंदरपाल की बेटी घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मल्लेकां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here