चरखी दादरी: आजकल यहां लूटपाट या चोरी वारदातें देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ ईमानदारी की मिसाल भी कम ही देखने को मिलती है। ऐसा ही एक ईमानदारी की मिसाल हरियाणा के चरखी दादरी जिले में रहने वाले सज्जन सिंह नामक व्यक्ति ने पेश की।
सोशल मीडिया के जरिए लौटाए पैसे
बता दें कि गांव कारीदास निवासी किसान जगदीश चरखी दादरी से जब सरसों बेचकर अपने गांव लौट रहा था तो उसके लाखों रुपए गिर गए। दरअसल दादरी रोड पर बालाजी नर्सरी के सामने ट्रैक्टर का टूल बॉक्स टूटने से उसमें रखे 3 लाख रुपए गिर गए। खुशकिस्मत यह थी कि यह पैसे सज्जन सिंह नामक व्यक्ति को मिले। सज्जन ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसान जगदीश को सही सलामत पैसे लौटाए।







