चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों का रास्ता रोककर आम जनता और व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचाया है। इसको लेकर हाईकोर्ट ने भी हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि केंद्र सरकार को हठ धर्मिता छोड़ते हुए किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए और बातचीत के रास्ते से ही इस मसले का हल होगा। एमएसपी किसानों का हक है। उन्होंने बॉर्डर पर निहत्थे किसानों पर ह*मला करने को लेकर भी प्रदेश सरकार की निंदा की। अनुराग ढांडा ने कहा कि इंटरनेट बंद होने से आम जनता और व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। किसान शांति पूर्ण दिल्ली की तरफ रवाना हो रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार इंटरनेट सेवा बंद करके आम जनता में मन में भय पैदा करना चाहती है। किसानों की सभी मांगें जायज हैं। मोदी सरकार की व्यापारियों को खुश करने की नीति ने किसानों को कर्जदार बना कर छोड़ दिया है।







