Home Haryana आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी.. बोले MSP को लेकर...

आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी.. बोले MSP को लेकर कानून बनाने से ही सुधरेंगे किसानों के हालात

111
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बयान जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं और किसानों से दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी का वादा किया गया था। उसको लेकर ही केंद्र सरकार से बातचीत के लिए किसान दिल्ली आ रहे हैं।उन्होंने कहा की  अब समय उसको लेकर बातचीत करने का नहीं बल्कि किसान हित में एमएसपी को लेकर कानून बनाने का है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की किसानों ने तीन काले कानूनों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था। अब एमएसपी की लड़ाई है। जैसे जब टमाटर मार्केट में आता है तो 50 पैसे प्रति किलो रेट होता है, जबकि जब सीजन चला जाता है तो 150 रुपए किलो तक रेट हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश में सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर रबड़ की गोली चलवा रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। एक पत्रकार भी इस दौरान रबड़ की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं किसानों पर लाठीचार्ज के आदेश दे दिए गए हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से दिल्ली आने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं।
एमएसपी पर गारंटी कानून मांगना किसानों का अधिकार
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि  किसानों की दो प्रमुख मांगों में पहली मांग एमएसपी कानून की गारंटी है। मोदी सरकार ने दो साल पहले विश्वास दिलाया था कि एमएसपी कानून को लागू करेंगे। दूसरी मांग कर्ज माफी की थी। मोदी सरकार ने कुछ 100 बिजनेसमैन का 13 लाख करोड़ रुपए माफ किया था तो 16 करोड़ किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया जाता। पहले भी एक साल से ज्यादा तक सड़क पर किसान बैठे थे। आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here