Home politics 15 दिसंबर से हरियाणा में बदलाव यात्रा शुरू करेगी आम आदमी पार्टी...

15 दिसंबर से हरियाणा में बदलाव यात्रा शुरू करेगी आम आदमी पार्टी : अधिवक्ता चन्द्रशेखर रावत

183
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के पलवल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता चन्द्रशेखर रावत  ने रविवार को आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ ज़िला के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।चन्द्रशेखर रावत ने कहा  कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। “इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने” के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।
चन्द्रशेखर रावत ने कहा  कि   सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा करेंगे। कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह करेंगे जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। इसके तहत 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है।131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण चिकित्सकों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज से चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here