Home Rohtak किसान संगठनों के दिल्ली कूच की तैयारी को लेकर रोहतक पुलिस ...

किसान संगठनों के दिल्ली कूच की तैयारी को लेकर रोहतक पुलिस अलर्ट

136
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-  किसान संगठनों की  दिल्ली कूच की तैयारी को लेकर रोहतक प्रशासन अलर्ट हो गई है. रोहतक के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया की 13 फरवरी को दिल्ली की ओर  किसानों के कूच को लेकर के पुलिस नें पुख्ता इंतजाम किए  है.
पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि लोकल पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां पर उपलब्ध रहेगी. जिसमें आइटीबीपी और सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की दो बटालियन रोहतक पहुंच चुकी है.  पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने  की कोशिश करेगा या  भारी संख्या में लोगों के साथ दिल्ली की ओर कूच करेगा उस पर कार्यवाई भी की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा कई  किसान संगठनो  से बातचीत भी की गई है और उनका साफ तौर पर कहना है कि वह 13 फरवरी को होने वाले इस आंदोलन में भाग नहीं लेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here