Home Haryana प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सीएम आवास...

प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सीएम आवास पर करेगी हल्ला बोल

122
0
पलवल : चन्द्रिका (TSN)-   आम आदमी पार्टी  बुधवार को करनाल में सीएम आवास का घेराव करेगी जिसमें पलवल से भी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे।ये बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदरशेखर रावत ने एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया जाएगा ।
 जिलाध्यक्ष ने कहा कि  रोजगार न मिलने से युवा अवैध तरीके से विदेश को पलायन करने को मजबूर है, जहां पर युवा अपनी जान तक गवां रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, जिनपर हरियाणा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को भर्ती नहीं कर रही है। यदि सरकार इन पदों को भरे तो समस्या हल हो सकती है।
 वहीं जॉइंट सेक्रेट्री दीपक सौरोत ने कहा की यह सरकार कौशल रोजगार निगम के नाम पर प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है.  इसी से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है. हरियाणा सरकार कौशल विकास के नाम पर युवाओं को केवल धोखा दे रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here