Home Haryana CM आवास पर होने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को...

CM आवास पर होने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को रोकने का आरोप.. बोले मिल रही धमकियां-अनुराग ढांडा

153
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-अनुराग ढांडा ने करनाल में सीएम  आवास पर होने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया है ।आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि पुलिस वाले ही हमें सूचना दे रहे हैं कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को करनाल नहीं पहुंचने दिया जाएगा, पुलिस रास्ते में ही गिर*फ्तार कर लेगी।
युवाओं के सवालों का सामना करें CM
अनुराग ढांडा ने कहा कि  मैं मुख्यमंत्री  से पूछना चाहता हूं कि आपको युवाओं के सवालों से इतना डर क्यों लगता है? आपने खुद ही कहा था कि साल 2023 में 50,000 नौकरियां देंगे। हरियाणा के युवा आपसे वही हिसाब मांगने तो आ रहे हैं। यदि आपके पास हिसाब है तो वो निकाल कर दे दीजिए, यदि आपने नौकरी नहीं दी तो युवा को सवाल पूछने का अधिकार तो है। उन्होंने कहा युवा पूछना चाहता है कि हरियाणा में बार बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? जो दो लाख सरकारी नौकरियां पड़ी हैं उनको क्यों नहीं भरते? ग्रुप सी और डी की जो 50,000 नौकरी देने की बात आपने की थी वो कहां है? ग्रुप सी का मामला अभी भी कोर्ट में फंसा है, सरकार अर्ली हायरिंग क्यों नहीं करवाती? मुख्यमंत्री को इन सभी सवालों का जवाब देना पड़ेगा। यदि आज जवाब देंगे तो हरियाणा के युवाओं को स्थिति स्पष्ट होगी।अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि सीएम  ने पिछले 10 सालों में युवाओं के लिए कुछ भी काम किया है तो कल करनाल में अपने निवास पर ही रहें। क्योंकि सरकार की तमाम पुलिस की कोशिशों के बावजूद, पूरी नाकाबंदी और तानाशाही रवैए के बावजूद हरियाणा का युवा उनसे सवाल पूछने के लिए कल करनाल पहुंच रहे हैं। यदि सीएम में युवाओं के सवालों का सामना करने की हिम्मत है तो अपने निवास स्थान पर ही रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here