Home Crime सावधान! फतेहाबाद में बढ़ा कोरोना का खतरा: प्रशासनिक अधिकारी चपेट में आने...

सावधान! फतेहाबाद में बढ़ा कोरोना का खतरा: प्रशासनिक अधिकारी चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग के छूटे पसीने

186
0

फतेहाबाद (एकता): हरियाणा में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। यह लोगों को जानलेवा तरीके से हावी हो रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर फिर से हावी होने लगी है। अब फतेहाबाद में कोरोना के केस सामने आए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार फतेहाबाद में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

बता दें कि इस वायरस का आम लोग तो शिकार हो ही रहे थे लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिले में डीएसपी अजायब सिंह सहित कोरोना 21 नए केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि अब जिले में कुल एक्टिव केस 29 हो गए हैं। शनिवार को नए मिले केसों में 10 केस फतेहाबाद से हैं। कोरोना की चौथी लहर में हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here