सोनीपत (एकता): जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला सोमवार को सोनीपत पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही कहा कि जेजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चौटाला ने कहा कि जिस तरह से अभी तक गठबंधन चल रहा है आगे भी वैसा ही चलता रहेगा। तीसरे मोर्चे के गठन और ओम प्रकाश चौटाला से नजदीकी और नर्म रुख पर फैसला लेंगे। कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को हुड्डा ने बंद किया था।







