बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ में तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार किराए के कमरे में अंगीठी जलाकर सोते समय इन तीनों का दम घुटने लगा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल कमरे में वेंटिलेशन भी नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति उत्तराखंड के जिला हरिद्वार का और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। हालांकि तीसरे के बारे में पता नहीं चल पाया है। इन तीनों के मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। वह एक टायर निर्माता कंपनी में पावर हाउस के निर्माण कार्य में लगे थे।







