चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कहा कि अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी रामराज्य की अवधारणा और आदर्श से प्रेरणा लेकर दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रहे हैं।वहीं हरियाणा में भी आम आदमी की सरकार बनने पर राम राज्य की तर्ज पर जनता को सुविधाएं दी जाएंगी ।
आप” की कोशिश कि कोई भूखा न रहे
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि कोई भूखा न सोएं, हर गरीब को मुफ्त राशन मिले, बेघरों के लिए रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर व्यक्ति को अच्छा और मुफ्त इलाज मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली, पीने का पानी और सम्मान मिले।आम आदमी पार्टी के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में जनता सुखी थी और हर सुविधा उपलब्ध थी। उसी रामराज्य से प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में कोई व्यक्ति भूखा न सोए और हर गरीब को राशन मिले। इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। जिसको लेकर दिल्ली और पंजाब में हर गरीब के घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गरीब और बेघरों के लिए सभी सुविधाओं से लैस नाइट शेल्टर बनाए हैं। जिसमें रजाई, बिस्तर, बिजली और पानी समेत चाय व खाने का निशुल्क प्रबंध किया गया है।उन्होंने कहा कि हर बच्चे को चाहे गरीब का बच्चा क्यों न हो उसको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिये, एक जैसे पढ़ने के अवसर हम हर बच्चे को दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए हैं और शिक्षा बजट बढ़ाया है। जिससे हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा के केंद्र बनाने का काम किया गया है।







