Home Haryana सीवन में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राओं...

सीवन में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

25
0

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर स्कूल जा रही दोनों छात्राओं को सीवन के मुख्य बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटर से सीवन स्थित राजकीय कन्या विद्यालय जा रही थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा में पढ़ती थी।

बताया जा रहा है कि हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। ट्रक की चपेट में आने से दोनों छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बेटियों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर फरार ट्रक चालक की पहचान करने और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here