Home Haryana हार के डर से बीजेपी नहीं करवाना चाहती नगर निगम चुनाव...

हार के डर से बीजेपी नहीं करवाना चाहती नगर निगम चुनाव – AAP

167
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा निगम चुनाव नहीं करवाने को लेकर निशाना साधा। पार्टी  वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने  कहा कि इस महीने पांच नगर निगमों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक और हिसार का कार्यकाल खत्म हो गया है। जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो चुका है। अब हरियाणा में 11 नगर निगमों में से केवल तीन पंचकुला, अंबाला शहर और सोनीपत निर्वाचित निकाय रह गए हैं। वहीं कई नगर परिषद और पालिका का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि  बीजेपी चुनावों की घोषणा से डर रही है। बीजेपी को जमीन खिसकने का दर सताने लगा है। बीजेपी ने सरपंचों और नगर परिषद के चुनावों की भी देर से घोषणा की थी, ऐसे ही निगम चुनावों की घोषणा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इन तीनों के चुनाव लंबे समय से लटके पड़े हैं। वहीं, अब हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल निगम का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा जहां एक और सरकार दावा कर रही है कि वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने कहा है कि अभी तक वार्डबंदी उनके पास पहुंची ही नहीं है। भाजपा सरकार को नगर निगम चुनाव में हार का डर है और यही वजह है कि वह चुनाव नहीं करवा पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here