करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा पुलिस ने सड़क पर गलत लेन में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम शुरू की है । गलत लेन में पकड़े गए चालको के खिलाफ पुलिस चालान करेगी और केस दर्ज भी करेगी ।
डीएसपी सोनू नरवाल ने बताया कि सड़को पर गलत लेन में चलने वाले बड़े वाहन अक्सर हा+दसों का कारण बनते है । बाइक और कार जैसे छोटे व्हीकल को क्रास करने में दिक्कत होती है । सड़क पर ट्रक और बस के लिए फर्स्ट लेन निर्धारित की गई है जबकि चालक थर्ड लेन में गाड़ी चलाते है । दूसरी ओर तीसरी लेन में ट्रक या बस होने के कारण छोटे वाहन जिग जेग चलते हुए ओवरटेक करते है जिससे दुर्घ+टना की आंशका बढ़ जाती है । डीएसपी नरवाल ने बताया कि सही लेन में वाहन चलाने के लिए ड्राइवरों को जागरूक किया जाता है , हाइवे पर पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस टीम ट्रक चालको को अलर्ट करती और अनसुना करने वाले ड्राइवरों के चालान काटे जाते है ।
चालान की राशि का डिजिटल होगा भुगतान
डीएसपी सोनू नरवाल ने बताया कि गलत लेन ड्राइविंग रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने मुहिम शुरू की है और नियम तोड़ने वाले चालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है । पुलिस पहली बार 500 रुपए का चालान करती है दूसरी बार पकड़े जाने पर 6500 रुपए का चालान काटा जाता है और तीसरी बार गलती करने पर FIR केस दर्ज किए जा रहे है । नरवाल ने बताया कि वाहन चालकों के लिए करनाल पुलिस ने चालान भुगतान की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था शुरू की है । पड़ोसी राज्यों और दूर दराज के इलाकों के ड्राइवर पेटीएम के जरिए अपने चालान का भुगतान कर सकते है ।







