Home Haryana त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब देब से हरियाणा के नामचीन...

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब देब से हरियाणा के नामचीन खिलाड़ियों ने की मुलाकात, जानिए वजह

172
0

हरियाणा (एकता): त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान बिप्लब कुमार देब ने इन नामचीन खिलाड़ियों से कहा कि वे नशा के खिलाफ युवाओं को जागृत करें। सभी खिलाड़ियों ने इस अभियान की तारीफ की। युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर सभी खिलाड़ियों ने चिंता जताई और युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में भागीदार बनने की सहमति प्रदान की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने हरियाणा के रहने वाले भारत के इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को त्रिपुरा आकार वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने और मां त्रिपुरसुंदरी का दर्शन करने का आग्रह किया। सांसद देब से मिलने वाले खिलाड़ियों में ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, हॉकी में ओलंपिक मेडल धारक सुमित, एशियन खेल में कबड्डी में स्वर्ण विजेता सुरेंद्र नाडा, अर्जुन अवार्ड धारक कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, कुश्ती में एशिया चैंपियनशिप स्वर्ण विजेता सुनील कुमार, कुश्ती में एशिया मेडल धारक ज्ञानेंद्र दहिया, रेसलिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण विजेता सुधीर पारा, कुश्ती में एशिया मेडलिस्ट जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुश्ती में पदक विजेता संगीता फोगट समेत कई अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद थे।

फोगट बहनों की उपलब्धि पर अभिनेता अमीर खान दंगल गर्ल नाम की फिल्म बना चुके हैं। जोकि सुपर हिट रही थी। फोगट बहनों ने बिप्लब देब के साथ अपने जीवन के संघर्ष की कहानी भी चर्चा की और बजरंग पूनिया समेत तमाम खिलाड़ियों ने देश में खेल और खिलाड़ियों को और उत्कृष्ट बनाने के विषय भी साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here