Home election करनाल पहुंचे बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा...

करनाल पहुंचे बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

201
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल पहुंचे बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगली जगह होगी जेल में होगी। उन्होंने अपने बेटे भव्य बिश्नोई की जीत का श्रेय आदमपुर हल्के की जनता को दिया है और हल्के की जनता का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने भव्य को अपने सेवक के रूप में चुना। इसके साथ ही उन्होंने आदमपुर की जनता को बधाई दी है जिन्होंने हरियाणा के पप्पू को और जयप्रकाश को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बात की जाए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तो आने वाले समय में उनकी जगह जेल में होगी।

2009 में कांग्रेस ने चौधरी भजन लाल को धोखा दिया था। क्या भव्य बिश्नोई ने आदमपुर की सीट जीतकर कांग्रेस से बदला लिया है। इस सवाल के जवाब में बिश्नोई ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मैंने दो बार इलाज कर दिया है। एक बार राज्यसभा चुनाव में और दूसरा उपचुनाव में, अब तीसरा लोकसभा और चौथा जेल की सलाखें हुड्डा को मिलेगी, उसके बाद बदला पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का विश्वास चौधरी भजन लाल पर था, उसी तरह का विश्वास बनाकर रखें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चौधरी भजन लाल के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस की फूट को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस एक जहाज है, जो डूब चुका है। जिस तरह से कांग्रेस वाले सड़कों पर घूम रहे हैं और देश की जनता ने पूर्ण रूप से कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी बहुत पहले ही सेल्फ स्ट्रक्चर मोड में थी और अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here