अम्बाला ( TSN)- राम भक्तों को इस साल सबसे अनमोल तौफा मिलने जा रहा है । राम मंदिर के उद्घाटन की तारीक जैसे जैसे नज़दीक आ रहीं है, राम- लल्ला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उतावले हो रहे हैं। बता दें कि इस साल रामलल्ला के भक्त अब राम मंदिर के दर्शन आसानी से कर सकते हैं,अंबाला से अयोध्या धाम तक विशेष ट्रेनें चलेगी । अयोध्या धाम से राम मंदिर तक दर्शन करने के लिए आप अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से आप इलेक्ट्रिक कैब सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
22 जनवरी को राम लल्ला के भक्त उनके दर्शन कर सकें, इसके लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं । इसके लिए रेलवे विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार फ़िरोज़पुर एंव अंबाला से तीन ट्रेनों की चलने की जानकारी दी गई है। यह ट्रेनें अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक चलेंगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम-लल्ला के दर्शन करने के लिए दर्शक एंव VVIP मोबाइल कैब के माध्यम से राम मंदिर तक आसानी से पहुँच सकते हैं। हालांकि अभी तक रेलवे विभाग ने कोई समय-सूची एंव ट्रेने चलाने की तारीक घोषित नहीं की है, जल्द ही इसकी सूची भी ज़ारी कर दी जाएगी।
जानिए दर्शन करने के लिए अभी कौन-सी ट्रेनें चल रही है
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक कुल 5 ट्रेने चलाई जा रही है। ट्रेनों के नाम की लिस्ट सामने आई है- फिरोजपुर-धनबाद गंगा-सतलुज एक्सप्रेस,अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, सरयु-यमुना एक्सप्रेस, एंव जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, लिस्ट में यह ट्रेनों के नाम शामिल हैं।
दर्शन करने के लिए उठा सकते हैं इलेक्ट्रिक कैब सुविधा का ऐसे लाभ
इलेक्ट्रिक कार टैक्सी,कैब सेवा के सुपरवाइजर दिलीप पांडे का कहना है कि “इन इलेक्ट्रिक कारों का प्रबंध उन सभी के लिए किया गया है जो यहां राम मंदिर दर्शन के लिए आ रहे हैं। जी हाँ अब तो आप अयोध्या में हर जगह इलेक्ट्रिक कारों को देख सकते हैं। फिलहाल,राम-भूमी के आंगन में कुल 12 कारें हैं जिन्हें एक मोबाइल एप के जरिए बुक किया जा सकता है।” जल्द ही कारों की संख्या बढ़ाई जाएगी।







