अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस संविधान को खत्म करने पर बयान दिया था। जिसके चलते अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी को संविधान के बारे में बोलते हुए शोभा नहीं देता। जिसने संविधान को रौंद कर देश में इमरजेंसी लगवाई, सारे मौलिक अधिकारों को खत्म कर उन पर कुठाराघात किया। सारे देश में लोगों को उठा-उठा कर जेल में डाल दिया। उन्हें यातनाएं दी गई ढाई-ढाई साल तक लोगों को जेल में रखा गया। अब उसी इंदिरा गांधी का पोता संविधान और प्रजातंत्र की बात करें तो शोभा नहीं देता।
कांग्रेस पार्टी ने अपने सारे राज्यों में अपने काल में अनेकों सरकारों को चुनी हुई सरकारों को ध्वस्त किया। हमारा यह समय है जो इसमें भी कुछ प्रदेशों में हालात बिगड़े, लेकिन हमने संविधान की उस धारा का प्रयोग नहीं किया। जिसके तहत चुनी हुई सरकारों को तोड़ा जा सके। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस संविधान की और प्रजातंत्र की पूजा करती है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह गिर गए, जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा एक बयान दिया गया। दिग्विजय सिंह के गिरने का कारण वहां की खराब सड़कों को बताया गया और इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार को दोषी ठहराया गया।
इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में ड्रामा करना इनको सिखाया जाता है। क्योंकि यह बहरूपिए हैं अंदर से कुछ बाहर से कुछ हैं। अब किसी सड़क का एक खड्डा आ गया और सारी सारी सड़कों को खराब कहना यह वाजिब बात नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान की ईडी और सीबीआई को 1 दिन के लिए मेरे हवाले कर दिया जाए तो मैं बीजेपी को दिखा दूंगा कि उनके कितने नेता भ्रष्ट हैं। इस पर अनिल विज ने जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि अब यह तो एक नमूना पेश किया।
उन्होंने कहा था कि हम दूसरे नेताओं की सुख सुविधाएं नहीं लेंगे, लेकिन जेल के अंदर भी इनके मंत्री सुख सुविधा लेने से पीछे नहीं हटते। यह केजरीवाल जी की एक विचारधारा है जो लोग रोज देख रहे हैं। वहीं उन्होने कहा कि यह तो केजरीवाल जी जो आपने दिखाना है वह सारा देश देख रहा है। आपका मंत्री जिस प्रकार से तिहाड़ जेल में ऐसो आराम कर रहा है और फाइव स्टार होटल के वहां पर लाभ उठा रहा है। जिस प्रकार से बलात्कारियों से मसाज करा रहा है। आपका जो सारा दर्शन है विचारधारा है वह सारा देश देख रहा है इसलिए कुछ आपको दिखाने की जरूरत नहीं है।







