Home Haryana अंबाला में नए साल के जश्न से पहले जान ले नई गाइडलाइंस,एसपी...

अंबाला में नए साल के जश्न से पहले जान ले नई गाइडलाइंस,एसपी के आदेशों पर लगेंगे स्पेशल नाके

136
0
अंबाला(TSN): साल के अंतिम दिनों में माहौल जशनमय होता दिखाई देता है इन दिनों लोग जमकर पार्टियां करते हैं। तो वहीं सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग बाजी भी अक्सर देखने को मिलती है इसके अलावा कई आयोजनकर्ता बिना परमिशन के नशी+ले पदार्थों को पार्टी में सर्व करवाते है। नए साल के आगमन पर जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे और जश्न के नाम पर हुडदंग बाजी ना हो इसके लिए अंबाला पुलिस ने अपने मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है।
अंबाला के एसपी जशनदीप रंधावा ने बताया कि पार्टियों और जश्न के नाम पर हुडदंग बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है जो नाकों और पेट्रोलिंग पर तैनात रहेगी नए साल पर पार्टियों का आयोजन करने वाले आयोजनकर्ताओं पर भी नजर रहेगी। बिना परमिशन के पार्टियों में शरा+ब परोसने पर सख्त कारवाई की जायेगी। इन दिनों में शरारती तत्वों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here