Home Haryana गोहाना में बिजली यूनिट कार्यालय के सामने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का...

गोहाना में बिजली यूनिट कार्यालय के सामने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादा खिलाफ़ी का आरोप

149
0
गोहाना(TSN): गोहाना समेत पूरे प्रदेश में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन क़े  कर्मचारियों ने बिजली मंत्री के खिलाफ पॉवर हाउस में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फैसला किया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में 4 फरवरी को मांगों को लेकर आक्रोश रैली करेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि स्टेट यूनिट के आह्वान पर बुधवार को सभी बिजली यूनिट के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया गया है और प्रदेश के मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया हैं।कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर 2023 को बिजली मंत्री से राज्य कमेटी की वार्ता हुई थी जिसमें कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी थी।
वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा, कर्मचारियों की वर्दी, कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उन्हें 25 लाख रुपए आर्थिक सहायता, रिस्क अलाउंस 5 हज़ार प्रति माह,सभी कर्मचारियों को टीएनपी उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी थी जिसके बाद सिरसा से धरना समाप्त किया गया था अब इतना समय बीत जाने के बाद भी बिजली मंत्री की ओर से कोई लेटर विभाग को जारी नहीं हुआ हैं।
सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने सरकार से मांग की हैं कि कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने,ठेका प्रथा बंद की करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी को दोबारा लागू किया जाए। यादव ने कहा की सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में 4 फरवरी को ललकार रैली करने जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश के सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here