कुरुक्षेत्र/लाडवा(TSN): देश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के उद्देश्य से चलाई गई विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई हैं। शुक्रवार को लाडवा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ.पवन सैनी ने लाडवा ब्लॉक की विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डा.पवन सैनी ने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बन व निवारसी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में लगाई स्टॉलोंं का अवलोकन करते हुए योजनाओं की जानकारी ली।
एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश सुनाया गया ओर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मे दिखाई गई। उपस्थितगण को विकसित भारत का संकल्प दिलवाया गया।







