करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-अपने चुनाव प्रचार प्रसार अभियान के तहत हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल स्थित मॉडल टाउन इलाके में पहुंचे, जहां पर उन्होंने सिख समाज के तमाम लोगों से मुलाकात की. वही हरियाणा सिख संगत के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की बात कही.
विपक्ष हर चीज में करते है राजनीति
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के पिछले काफी समय से रिक्त पद को आज रोड समाज से संबंध रखने वाले हिम्मत सिंह को नियुक्ति मिल जाने पर विपक्ष द्वारा खड़े किए सवाल पर प्रतिक्रिया दी. इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक पद है, जिसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है। यह एक रूटीन का काम है जिसकी मांग पिछले काफी समय से पेंडिंग थी जो की पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चीज में राजनीति करता है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा के अंदर बड़े नेताओं की तीन रैलियां होने जा रही हैं. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे।सीएम नायाब सिंह सैनी ने राहुल और प्रियंका गांधी की हरियाणा में होने जा रही रैली को लेकर कहा कि मोदी हरियाणा में विकास की बात करेंगे कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने कितना विकास किया है और 2024 जनता से आशीर्वाद लेंगे ताकि आगे भी और गति से विकास कर सकें. जबकि गांधी परिवार भ्रष्टाचार की बात करेंगे कि उन्होंने अभी तक कितने घोटाले किए हैं,देश मे किस प्रकार इन्होंने विकास की गति तो धीमी ओर रोक के रहा है।







