Home Haryana ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व, बापोदरा गांव की बहू विंग कमांडर...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व, बापोदरा गांव की बहू विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सुनाई कहानी

273
0

भिवानी  | पहलवागाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता का एक खास रिश्ता हरियाणा के भिवानी जिले के बापोदरा गांव से जुड़ा हुआ है, क्योंकि ऑपरेशन की सफलता की कहानी सुनाने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह बापोदरा की बहू हैं।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जन्म लखनऊ में हुआ था। उनके पति ग्रुप कैप्टन दिनेश सभरवाल भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं, और उनके ससुर प्रेम सभरवाल रिटायर्ड अधिकारी हैं। बापोदरा गांव से रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी जुड़े हुए हैं।

गांव के निवासी सतपाल सिंह तंवर, अशोक कुमार और रामधन ने बताया कि व्योमिका सिंह वायुसेना में विंग कमांडर हैं और उनके ससुर प्रेम सिंह का परिवार अब भी बापोदरा गांव में ही रहता है। व्योमिका और उनके पति फिलहाल गुरुग्राम में निवास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारा, जो देश के लिए गर्व की बात है। आतंकवादियों द्वारा की गई कायराना हरकत से देश गुस्से और दुख में था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी के दिल में बदले की भावना को शांति प्रदान की है।

जब विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी मीडिया से साझा की, तो बापोदरा के हर निवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here