कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल में लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में लगी वीआईपी नंबरों की बोली कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी रुचि रही। एक तरफ जहां 7777 नंबर सबसे महंगा तीन लाख 90 हजार रुपये बिका ।
वहीं ऐसे ही एक ही डिजिट के नंबर भी डेढ़ लाख रुपये से नीचे नहीं रहे। ऐसे में 8888 एक लाख 66 हजार तो 8000 नंबर एक लाख 65 हजार रुपये में बिका। इसी प्रकार से 1111 एक लाख 40 हजार 9999 लाख 36 हजार रुपये में बिका। वहीं, सबसे पहला नंबर 0101 65 हजार रुपये में बिका है। 1100 नंबर 51 हजार रुपये तो 1313 नंबर एक लाख एक हजार व 1000 नंबर एक लाख पांच हजार रुपये खरीदा गया। नंबरों की चाह ऐसी कि केवल एक ही व्यक्ति ने अकेले चार वीआईपी नंबर खरीदने के लिए चार लाख 26 हजार रुपये की राशि खर्च कर डाली।
एसडीएम कार्यालय में लगाई गई वीआइपी नंबरों की बोली में सबसे अधिक 7777 नंबर तीन लाख 90 हजार रुपये में बिका। इस नंबर को गांव बालू के अमित ने स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए खरीदा है। नंबर खरीदने वाले गांव बालू निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी है। इसलिए ही उसने यह नंबर खरीदा है।







