गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में एक पति-पत्नी मिलकर Sextortion का रैकेट चलाते थे। जिसके चलते वह लोगों से इस रैकेट के जरिए करोड़ों की वसूली करते थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस के शिकंजे में आए ये तीनों मिलकर पहले पैसे वाले शिकार को ढूंढते थे और फिर उससे Sextortion के रूप में लाखों करोड़ों वसूलते थे। अपने आप को तलाकशुदा बता पिंकी नाम की इस महिला ने एक ट्रांसपोर्ट से पहले दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया।
इसके बाद ट्रांसपोर्ट की अश्लील वीडियो बनाने के बाद वह उनको ब्लैकमेल कर ती थी। पुलिस का दावा है कि पिंकी पहले बैंक में काम करती थी और महज 31 साल की उम्र में ही बड़े सपने संजो अपने पति के साथ Sextortion का रैकेट चलाती थी। लोगों की नजरों से बचने के लिए इन्होंने एक और साथी को अपने साथ मिला ड्राई फ्रूट बेचने की कंपनी बनाई। लेकिन असली काम ड्राई फ्रूट बेचना नहीं बल्कि तीनों Sextortion का धंधा कर रहे थे।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ट्रांसपोर्ट से 60 लाख नगद, घर का फर्नीचर व काफी जवैलरी के व क्रेटा गाड़ी वसूले चुके थे। इससे परेशान होकर आखिरकार ट्रांसपोर्ट पुलिस के पास पहुंच गया और गुरुग्राम पुलिस ने इन तीनों को धर दबोचा। अब गुरुग्राम पुलिस इन तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि Sextortion के जरिए वसूली गई रकम व सामान बरामद हो सके।







