Home Crime इंसानियत हुई शर्मसार! महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या

इंसानियत हुई शर्मसार! महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या

164
0

करनाल (एकता): हरियाणा के करनाल जिले में इंसानियत की सभी हदें पार कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को ड्रेन में फेंका गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मूनक थाना क्षेत्र के गांव की (46) महिला का शव ड्रेन से बरामद हुआ। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से लकड़ी लेने के लिए निकली थी। लेकिन वापस लौट कर नहीं आई। जब उसकी तलाश की गई तो कुछ ग्रामीणों ने एक महिला का शव ड्रेन में देखा। जिससे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

शव की हालत देखते ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का पता लगा। पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here