हिसार: बीजेपी नेत्री और बिग बॉस फेम एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन होने से शोक की लहर है। बता दें कि गोवा में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने उन्हें हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी।
सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे। इतना ही नहीं सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया। उन्होंने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था।







